महंगाई की मार, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 97 रुपए पार, जानिए क्या है मुंबई में दाम...

Webdunia
रविवार, 20 जून 2021 (07:26 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई जिससे दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 97 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया। दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 97.22 रुपए और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 87.97 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई।
 
दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.99 रुपए और डीजल की कीमत 2.82 रुपए बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था।
 
शहर पेट्रोल रुपए/लीटर  डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 97.36 87.97
मुंबई 103.36 95.44
कोलकाता 97.12 92.58
चेन्नई 98.40 90.82
मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 28 पैसे बढ़कर 103.36 रुपए और डीजल का मूल्य 30 पैसे की वृद्धि के साथ 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महँगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल आज 98.40 रुपये का और डीजल 92.58 रुपये का बिका।
 
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत 28-28 पैसे बढ़ी। वहां पेट्रोल 97.12 रुपए और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Budget के बाद Share Bazaar पर दिखा असर, Sensex और Nifty स्थिर रुख के साथ बंद

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी

Budget 2025 : 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले को कितनी मिलेगी टैक्स में छूट, समझिए पूरा गणित

Union Budget 2025 : जेलों का होगा आधुनिकीकरण, बजट में 300 करोड़ रुपए आवंटित

new tax regime 2025 : 12 लाख रुपए सालाना आय पर नहीं लगेगा कोई कर, 1 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से हो जाएंगे बाहर

अगला लेख