Publish Date: Sat, 06 Feb 2021 (09:27 IST)Updated Date: Sat, 06 Feb 2021 (09:32 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को स्थिर रहे। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में पिछले दिवस की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह 86.95 रुपए प्रति लीटर पर रही।
मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपए रहा जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 88.30 रुपए प्रति लीटर रही। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 89.39 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपए और चेन्नई में पहली बार 89 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 77.13 रुपए प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत मुंबई में 83.99 रुपए, चेन्नई में 82.33 रुपए और कोलकाता में 80.71 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी रही।