Hanuman Chalisa

स्थगित हुई पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2017 (21:46 IST)
नई दिल्ली। पेटोल पंप मालिकों ने पेटोल और डीजल के दाम में दैनिक आधार पर समीक्षा को लेकर शुक्रवार से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। कीमत बदलाव को लेकर सरकार के हर दिन मध्यरात्रि के बजाए सुबह छ: बजे किये जाने पर सहमत होने के बाद हड़ताल वापस ली गई।
 
अब तक कीमत में बदलाव मध्यरात्रि से प्रभाव में आता था, लेकिन यह देखते हुए कि डीलरों को हर दिन मध्यरात्रि से बदलाव के लिए कर्मचारी तैनात करना होगा, समय को अब बदल दिया गया है। पेटोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि कीमत बदलाव के लिए नई समय-सारणी को लेकर डीलरों के साथ सहमति बन गई है, अत: पूर्व निर्णय के अनुसार दैनिक कीमत समीक्षा 16 जून से लागू होगी।
 
निजी पंप मालिकों ने कीमत में बदलाव मध्यरात्रि से करने को लेकर अपर्याप्त ढांचागत सुविधा के अभाव का हवाला देते हुए हड़ताल की चेतावनी दी थी। देश के 54000 पेटोल पंपों में इनकी हिस्सेदारी करीब तीन चौथाई है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यावहारिक कठिनाइयां थीं जिसका हमने सभी तीन पेटोलियम डीलर एसासिएशन के साथ आज बैठक कर समाधान कर लिया है। मंत्री ने कहा कि इसके तहत मध्यरात्रि से बदलाव के बजाय कीमत कारोबार शुरू करने से पहले बदला जाएगा।
 
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेटोलियम टेडर्स के अध्यक्ष अशोक बधवार ने कहा कि सरकार ने जनहित में दैनिक आधार पर कीमत समीक्षा का फैसला किया है और हमने भी लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए 16 जून से न- बिक्री -न -खरीदे आंदोलन को वापस लेने का निर्णय किया। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख