रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक अपशिष्ट से सड़क बनाने की प्रौद्योगिकी सौंपने की पेशकश

Webdunia
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (21:06 IST)
नागोथाने (महाराष्ट्र)। उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएसएआई) को अपनी 'प्लास्टिक अपशिष्ट से सड़क' निर्माण की प्रौद्योगिकी देने की पेशकश की है। इस प्रौद्योगिकी से सड़क निर्माण में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ALSO READ: बेकार प्लास्टिक से बन रहा है रोज 800 लीटर डीजल
कंपनी ने रायगढ़ जिले स्थित अपने नागोथाने विनिर्माण संयंत्र में इस प्रौद्योगिकी का परीक्षण किया है। इसके अलावा वह कई और पायलट परियोजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी ने अपने संयंत्र में 50 टन प्लास्टिक अपशिष्ट को कोलतार के साथ मिलाकर करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई है।
 
कंपनी के पेट्रोरसायन कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी विपुल शाह ने कहा कि पैकेटबंद सामानों के खाली पैकेट, पॉलिथीन बैग जैसे प्लास्टिक अपशिष्ट का इस्तेमाल सड़क निर्माण में करने की प्रणाली विकसित करने में हमें करीब 14 से 18 महीने का वक्त लगा। हम इस अनुभव को साझा करने के लिए एनएचएआई के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि सड़क निर्माण में प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग किया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

LIVE: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

अगला लेख