नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए चार महानगरों में भाव...

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (11:28 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आज 22 पैसे और डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुंबई में भी तेल की कीमतें तेज हुई हैं।


ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 83.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई में पेट्रोल का भाव 90.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 79.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 85.21 और 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं, वहीं चेन्नई में अब पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 86.70 और 78.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा टैक्स की वजह से महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतें देशभर में सबसे ज्यादा होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑइल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से अगस्त महीने से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है।

शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में बढो़तरी दर्ज की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 83.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.42 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे चढ़ने के बाद 90.57 रुपए और डीजल 19 पैसे चढ़कर 79.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख