Hanuman Chalisa

रिलायंस जियो ने सितंबर में 1.3 करोड़ ग्राहक जोड़े, एयरटेल-वोडा-आइडिया को नुकसान

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (22:52 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है जबकि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को नुकसान हुआ है। दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था।
 
 
कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है। यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है, हालांकि दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़े जारी नहीं किए हैं। उसने बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया है, क्योंकि वे संगठन के सदस्य नहीं हैं।
 
अन्य दूरसंचार कंपनियों के मामले में सीओएआई के आंकड़ों के मुताबिक भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अगस्त में 34.58 करोड़ से घटकर सितंबर में 34.35 करोड़ रह गई। एयरटेल को 23.58 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ।
 
आइडिया के ग्राहकों की संख्या अगस्त में 21.71 करोड़ से गिरकर सितंबर में 21.31 करोड़ पर आ गई। इस दौरान 40.61 लाख ग्राहकों ने उसका नेटवर्क छोड़ दिया। इसी प्रकार वोडाफोन का ग्राहक आधार अगस्त में 22.44 करोड़ से घटकर सितंबर में 22.18 करोड़ रह गया।
 
सीओएआई के महानिदेशक रंजन एस. मैथ्यू ने कहा कि सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता देशभर में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए उसने कॉलिंग और डेटा सेवा से आगे की सेवाएं देनी शुरू कर दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख