Hanuman Chalisa

एंकर निवेशकों से LIC ने जुटाए 5,627 करोड़, जानिए किन कंपनियों ने किया निवेश?

Webdunia
मंगलवार, 3 मई 2022 (13:09 IST)
नई दिल्ली। बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलआईसी ने आईपीओ से पहले घरेलू संस्थानों की अगुवाई में एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए हैं। बीमा कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि एंकर निवेशकों के हिस्से (5,92,96,853 इक्विटी शेयर) को 949 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर पूरा अभिदान मिला।
 
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक एंकर निवेशकों को को लगभग 5.9 करोड़ शेयरों के आवंटन में से 4.2 करोड़ शेयर (71.12 प्रतिशत) 15 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किए गए थे। ये आवंटन कुल 99 योजनाओं के माध्यम से किया गया।
 
इसके अलावा कुछ घरेलू बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों द्वारा निवेश किया गया था। निवेश करने वाले घरेलू संस्थानों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई पेंशन फंड और यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस पेंशन फंड स्कीम शामिल हैं।
 
विदेशी भागीदारों में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और बीएनपी इनवेस्टमेंट एलएलपी शामिल हैं।
 
प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दस्तावेज के मुताबिक बिक्री के लिए पेश किए गए 22.13 करोड़ शेयरों में 5.93 करोड़ शेयर एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

छावनी की बर्बादी का तमाशा देखने वालों, आपका स्‍वागत है, आज हमारी, कल तुम्‍हारी बारी है

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

डीआर कांगो : हिंसा के साए में इबोला का प्रकोप, भयावह स्थिति पर गहरी चिंता

Reliance ने कीं 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां, ग्रीन एनर्जी से 2 लाख रोजगार की उम्मीद

जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' का आयोजन

अगला लेख