Hanuman Chalisa

नमाज अदा कर अमन की करी दुआ, एक-दूसरे के मिले गले, CM योगी ने भी दी ईद की बधाई

अवनीश कुमार
मंगलवार, 3 मई 2022 (13:01 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो वर्षों से लोग घरों में ही नमाज अदा कर रहे थे और निर्धारित संख्या में ही लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा करने की छूट थी। लेकिन इस बार ये बंदिश नहीं रही तो ईद की खुशियां भी दोगुनी हो गईं और ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
 
लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, प्रयागराज तथा वाराणसी के साथ गोरखपुर में नौ बजे लोगो ने मस्जिदों का रुख किया। सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में उमड़े और नमाज अदा की।
 
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद मनाने की अपील की है। तो उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईदगाह में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। ब्रजेश पाठक ने ईद के मौके पर ईदगाह में लोगों से गले मिलकर उनको बधाई दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

बेवफाई, सुपारी और खूनी साजिश, धार की प्रियंका ने दोहराई इंदौर की सोनम की कहानी

बंगाल में टीएमसी के गढ़ सिंगूर में शिवराज की हुंकार, ममता की विफलता का बताया स्मारक

उत्तर प्रदेश में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान, योगी सरकार के प्रयासों से स्थापित हो रहे हजारों स्टार्टअप

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग

अगला लेख