रूस ने डॉलर में बंद किया ट्रांजेक्शन, भारतीय तेल कंपनियों के 1000 करोड़ फंसे

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (12:53 IST)
नई दिल्ली। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस से डॉलर में होने वाले विदेशी भुगतान पर रोक लगने से भारतीय तेल कंपनियों की आठ अरब रूबल (करीब 1,000 करोड़ रुपए) की लाभांश आय रूस में फंस गई है।
 
सार्वजनिक तेल कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने रूस में चार विभिन्न परिसंपत्तियों में हिस्सेदारी खरीद में करीब 5.46 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है। इन परिसंपत्तियों से निकलने वाले तेल एवं गैस की बिक्री से भारतीय कंपनियों को लाभांश आय होती है।
 
हालांकि यूक्रेन संकट के बाद रूस की सरकार ने अमेरिकी डॉलर में भुगतान करने पर रोक लगा दी है। इस पाबंदी की वजह से भारतीय तेल कंपनियां रूस से अपनी आय की निकासी नहीं कर पा रही हैं।
 
वैंकोरनेफ्ट तेल एवं गैस क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के पास 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि तास-युरिआख नेफ्तगेजोदोबाइचा क्षेत्र में उनकी हिस्सेदारी 29.9 फीसदी है।
 
ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) हरीश माधव ने कहा, 'हमें अपनी परियोजनाओं से नियमित तौर पर अपनी लाभांश आय मिलती रही है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद विदेशी मुद्रा दरों में अस्थिरता होने से रूसी सरकार ने डॉलर की निकासी पर पाबंदी लगाई हुई है।'
 
तास क्षेत्र से भारतीय कंपनियों को तिमाही आधार पर लाभांश मिलता था जबकि वैंकोरनेफ्ट की आय का भुगतान छमाही आधार पर किया जाता है।
 
माधव ने कहा कि रूस के इन तेल-गैस क्षेत्रों में भागीदार भारतीय कंपनियों की करीब आठ अरब रूबल की लाभांश आय फंसी हुई है। उन्होंने कहा कि वैसे यह कोई बड़ी राशि नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि यूक्रेन संकट खत्म होते ही यह राशि वापस मिल जाएगी।
 
ओएनजीसी की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के पास पश्चिम साइबेरिया के वैंकोर क्षेत्र में 26 फीसदी हिस्सेदारी है। इस क्षेत्र में इंडियन ऑयल, ऑयल इंडिया और भारत पेट्रोरिसोर्सेज लिमिटेड के पास भी 23.9 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस समूह की तास क्षेत्र में भी 29.9 फीसदी हिस्सेदारी है।
 
भारतीय कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि इन तेल-गैस क्षेत्रों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और वहां से सामान्य उत्पादन हो रहा है।
 
ऑयल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस सी मिश्रा ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से रूस में कंपनी के निवेश पर कोई असर नहीं पड़ा है। ओवीएल के पास सुदूर-पूर्व रूस के सखालिन-1 तेल एवं गैस क्षेत्र में 20 फीसदी हिस्सेदारी है। (भाषा)
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में बंजारुमाले गांव में हुआ 100 प्रतिशत मतदान

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में देशी Spider Man और उसकी Girlfriend का पुलिस ने काटा चालान, बाइक पर झाड़ रहा था होशियारी

क्या भारत में बंद हो जाएगा WhatsApp? जानिए मेटा ने हाईकोर्ट में क्या कहा

प्रवेश द्वार पर बम है, जयपुर हवाई अड्‍डे को उड़ाने की धमकी

कोलकाता हवाई अड्डे को धमकी, 12.55 बजे फट जाएंगे बम

CRPF के डीआईजी को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू, यौन उत्पीड़न का है आरोप

CBI ने संदेशखाली में हथियार बरामद किए, NSG की टीम भी पहुंची

अगला लेख