2 भारतीय तेल कंपनियों को रूस से नहीं मिलेगा सस्ता क्रूड ऑयल

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (10:39 IST)
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान सस्ता तेल खरीदने की फिराक में जुटी भारतीय कंपनियों को रूस ने बड़ा झटका दिया है। रूस में कच्चे तेल की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी रोसनेफ्ट ने भारत की 2 तेल वितरक कंपनियों के साथ क्रूड ऑयल की खरीद के सौदा समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
 
समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोसनेफ्ट ने कुछ देशों के साथ तेल आपूर्ति का सौदा कर लिया है। अब भारतीय कंपनियों को देने के लिए उसके पास अतिरिक्त तेल नहीं बचा है।
 
रोसनेफ्ट इंडियन ऑयल से तेल बिक्री के लिए सौदा करने को राजी है। उसने बाकी की 2 तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को तेल देने से इनकार कर दिया है।
 
युद्ध के मद्देनजर पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। कई यूरोपीय देशों ने रूस से कच्चे तेल और गैस  खरीदना भी बंद कर दिया। इन प्रतिबंधों के बाद से ही भारतीय तेल कंपनियां रूस से सस्ता तेल खरीदने की फिराक में जुट गई थीं। बहरहाल इन कंपनियों को अब बाजार से महंगा तेल खरीदना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आतंकी हमला नहीं, BJP की स्टंटबाजी है, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर पूर्व CM का बड़ा दावा

वाराणसी में 13 मई को पीएम मोदी का रोडशो, 14 को भरेंगे पर्चा

रैली में नाबालिगों का किया इस्तेमाल, महबूबा मुफ्ती को EC का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह, चुनाव के बीच जमीन बंटवारे के लिए मिली पेरोल

क्‍या मुंबई में उज्ज्वल निकम को चुनौती दे पाएंगी कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़

Lok Sabha Elections 2024 : सहीराम पहलवान के समर्थन में सुनीता केजरीवाल का रोड शो, BJP पर लगाए आरोप

आतंकी हमला नहीं, BJP की स्टंटबाजी है, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर पूर्व CM का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा देने की बताई यह बड़ी वजह

इंदौर में बेअसर रहेगी कांग्रेस की नोटा की अपील : कैलाश विजयवर्गीय

रैली में नाबालिगों का किया इस्तेमाल, महबूबा मुफ्ती को EC का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

अगला लेख