Hanuman Chalisa

SBI ने बदले नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर...

Webdunia
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एटीएम से एक दिन में कैश निकालने की लिमिट में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। SBI के ग्राहक 31 अक्टूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपए कैश ही एटीएम से निकाल सकेंगे, अभी यह सीमा 40 हजार रुपए है। बैंक ने अपने ग्राहकों को इसका एसएमएस भी भेजा है, साथ ही आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही बैंक और भी कई नियमों में बदलाव किया है। एक नजर इन बदलावों पर-
 
* बैंक द्वारा भेजे गए एसएमएस में कहा गया है कि प्रिय ग्राहक, क्लासिक और मेस्ट्रो कार्ड की कैश लिमिट 40,000 रुपए से घटाकर 20,000 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। नया नियम 31 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।
ALSO READ: एसबीआई ने उठाया बड़ा कदम, ग्राहकों पर पड़ेगा यह असर
* बैंक ने इसके अलावा दूसरा एसएमएस बैंक खाते में कैश जमा करने को लेकर भेजा है। इसमें कहा गया है कि एसबीआई ने कैश डिपॉजिट की 30 हजार रुपए लिमिट तय थी, जिसे खत्म कर एसबीआई ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत ग्राहक किसी भी एसबीआई ब्रांच में बिना किसी असुविधा के पैसे जमा करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
ALSO READ: एसबीआई ने ग्राहकों को दिए निर्देश, 31 दिसंबर से पहले कर लें यह काम...
* डिजिटल ट्रांजेक्शंस को बढ़ावा देने और एटीएम फ्रॉड (धोखाधड़ी) के बढ़ते को देखते हुए ऐसा किया गया है।  बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्लेटिनम कार्ड वाले ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपए तक की नकदी निकाल सकते हैं।
 ALSO READ: सावधान, एक एसएमएस खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, एसबीआई की चेतावनी
* ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और नियम बदल दिया गया है। इस नियम के तहत एसबीआई ग्राहक अब देश की किसी भी ब्रांच में जाकर अपने सेविंग अकाउंट में जितना चाहे पैसा जमा कर सकते हैं। अभी तक यह लिमिट 30,000 रुपए प्रतिदिन की थी।
ALSO READ: खुशखबर, एसबीआई ने जियो से मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा
* इसके साथ ही करंट अकाउंट खाताधारकों के लिए एसबीआई ने नई सुविधा शुरू की है। इसके अंतर्गत अब ग्राहक प्रतिदिन 2 लाख रुपए तक अपने करंट अकाउंट में जमा करवा सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख