Hanuman Chalisa

SBI का बड़ा तोहफा, अब डेबिट कार्ड से जी भर कर करें शॉपिग, EMI से करें भुगतान

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (13:45 IST)
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने दिवाली से पहले अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए डेबिट कार्ड से स्वाइप कर खरीदी करने पर EMI की सुविधा देने का फैसला किया है। इससे त्योहारी सीजन में आप आसानी से अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। साथ ही आसान किश्तों में बैंक को पैसों का भुगतान भी कर सकेंगे। 
 
नहीं लगेंगे डाक्यूमेंट्स, प्रोसेसिंग फी से भी छूट : SBI डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर उसकी EMI करवाने के लिए आपको कोई दस्तावेज नहीं देना होंगे। ना तो आपको कोई प्रोसेसिंग फी देनी होगी और ना ही कोई पहचान पत्र लगेगा। यहां तक कि आपको ब्रांच भी नहीं जाना होगा। इस तरह आप दिवाली पर मोबाइल, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि कोई भी सामान खरीद कर उसकी EMI करवा सकते हैं।
 
कितने माह की EMI : बैंक ने अपने ग्राहकों को 6-18 महीने की EMI की सुविधा दी है। EMI 1 माह बाद शुरू होगी। इसके अलावा एसबीआई कार्ड धारक कंज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स के लिए लोन भी ले सकते हैं। जिन ग्राहकों का रेटिंग स्कोर अच्छा है, उन्हें लोन मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
 
कैसे चेक करें एलिजिबिलिटी : एलिजिबिलिटी की जांच करने के लिए ग्राहक बैंक में अपने रजिस्टर नंबर से DCEMI टाइप करें और 567676 पर भेज दें। आपको पता चल जाएगा कि आप अपने डेबिट कार्ड पर कितने का सामान खरीद कर उसकी EMI करवा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख