Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 5 महीने के शीर्ष पर, निफ्टी 10,800 अंक के पार

Webdunia
सोमवार, 9 जुलाई 2018 (17:13 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 277 अंक चढ़कर 35,934.72 अंक पर पहुंच गया। यह इसका करीब 5 महीने का उच्चस्तर है। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा रुपए में मजबूती के बीच ऊर्जा, पूंजीगत सामान, बिजली और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स ने लाभ दर्ज किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10,800 अंक के स्तर को पार कर गया।
 
 
बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। यह 27,686 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ से 35,934.72 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स का यह 31 जनवरी के बाद का शीर्ष स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 35,965.02 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 8025 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,852.90 अंक पर बंद हुआ।
 
ज्यादातर एशियाई बाजार सोमवार को बढ़त में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी ऊपर चल रहे थे। ब्रोकरों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली से बाजार को रफ्तार मिली
 
निवेशकों की निगाह आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के नतीजों पर है। इंफोसिस का शेयर सोमवार को 114 प्रतिशत चढ़कर 1,29,915 रुपए पर पहुंच गया जबकि टीसीएस 134 प्रतिशत टूटकर 1,88,765 रुपए पर आ गया। अन्य आईटी कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा और विप्रो 168 प्रतिशत तक चढ़ गए। 
 
सेंसेक्स सोमवार को मजबूती के साथ 35,835.10 अंक पर खुला और इसने दिन का उच्चस्तर 35,977.37 अंक भी छुआ। गत शुक्रवार को सेंसेक्स में 8,331 अंक का लाभ रहा था। निफ्टी 8,025 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ से 10,85290 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,860.35 से 10,807.15 अंक के दायरे में रहा। यह निफ्टी 13 जून के बाद का उच्चस्तर है। उस दिन निफ्टी 10,856.70 अंक पर बंद हुआ था। 
 
इस बीच शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,480.82 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 968.18 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

एलन मस्क की भारत को चेतावनी: दिल्ली की जन्म दर फिनलैंड से भी कम, बताया मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा

उत्तराखंड में SIR महाअभियान शुरू, मतदाता रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर मिलेगा नोटिस

LIVE: बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी, कहा-गद्दारों को जाना है तो जाए, TMC का नाम ना लें

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

राजकोट एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 124 यात्रियों की अटकी सांसें!

अगला लेख