Hanuman Chalisa

शॉपर्स स्टॉप ने अमेजन से किया करार

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (23:48 IST)
नई दिल्ली। खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने बुधवार को कहा कि उसने अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार में बेचने के लिए अमेजन इंडिया के साथ व्यावसायिक गठबंधन किया है।
 
शॉपर्स स्टॉप ने बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, पक्षों के बीच समझौते और पारस्परिक अनुबंध के अलावा इसमें मामले में कोई मौद्रिक लेनदेन नहीं किया गया है। कंपनी की वेबसाइट और समूह की कंपनियों की वेबसाइट के अलावा, शॉपर्स स्टॉप विशेष रूप से अपने उत्पादों को 'अमेजन डॉट इन' पर बाजार में ऑनलाइन बेचेगी। 
 
अमेजन इंडिया, शॉपर्स स्टॉप के उत्पादों की बिक्री 'अमेजन डॉट इन' पर बढ़ाने के लिए विपणन, संवर्धन और दृश्यता सहयोग प्रदान करेगी। दोनों कंपनियां विपणन गतिविधियों में भी भागीदार होंगी।
 
अमेजन इंडिया फैशन के कारोबारी प्रमुख अरुण श्रीदेशमुख ने कहा कि यह सहयोग दोनों भागीदारों को एक-दूसरे की ताकत के जरिए देश में ग्राहक आधार को बढ़ाने में मदद करेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख