बैंकों में 12 नवंबर को रहेंगे ताले, कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Webdunia
बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (15:01 IST)
देशभर के बैंकों में 12 नवंबर को हड़ताल होगी। इसका असर रोजाना के कामकाज और एटीएम सेवाओं पर भी पड़ेगा। बैंक कर्मचारियों के कई संगठनों के फेडरेशन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने सैलरी बढ़ाने के लिए एक दिन के हड़ताल की घोषणा की है।

फोरम में कर्मचारियों के पांच यूनियन और अफसरों के चार एसोसिएशन हैं। उन्होंने 12 नवंबर को एक दिन के सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। एसोसिएशन का कहना है कि उनका वेतन बढ़ाने के बारे में प्रबंधन तत्काल बयान दे।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव सीएत वेंकटाचलम ने कहा कि हम 12 नवंबर को हड़ताल पर जाएंगे। उसके बाद 2 दिसंबर से हम क्षेत्रीय आधार पर हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी बैंकों में नई योजनाओं को लागू करने में पीछे नहीं हटते। इसके बाद भी उन्हें ज्यादा पैसा नहीं मिल रहा है।

एसोसिएशन के अधिकारियों के बैंकों का घाटा इसलिए बढ़ रहा है कि उनका नॉन पर्फॉर्मिंग ऐसेट बढ़ता जा रहा है। इस इसका विरोध करेंगे। वेंकटाचलम ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र में 2 दिसंबर को, उत्तर क्षेत्र में 3 दिसंबर को, पूर्व क्षेत्र 4 दिसंबर को और पश्चिमी क्षेत्र में 5 दिसंबर को हड़ताल होगी।

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा