साइरस मिस्त्री के आरोप बेबुनियाद : टाटा समूह

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (23:12 IST)
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित एवं बड़े उद्योग घराने टाटा समूह ने अध्यक्ष पद से हटाए साइरस मिस्त्री के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए गुरुवार को कहा कि इनका जवाब उचित समय और मंच पर दिया जाएगा।      
टाटा समूह ने यहां एक बयान में कहा है कि मिस्त्री के ईमेल लीक होना अक्षम्य अपराध है और इससे समूह की छवि को गहरा धक्का लगा है। बयान में कहा गया है कि समूह के अधिकार महज बोर्ड रूम के मूल्यों और सिद्धांतों तक सीमित नहीं होकर छह लाख से अधिक कर्मचारियों तक फैले हैं। मिस्त्री ने कर्मचारियों की निगाहों में समूह की छवि खराब करने की कोशिश की है। 
 
टाटा समूह ने कहा कि उनके आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के ऊपर सार्वजनिक बहस में उतरना टाटा समूह की गरिमा के खिलाफ है। बयान में कहा गया है, हमारे पास काफी रिकॉर्ड हैं, जो मिस्त्री के आरोपों को गलत साबित कर देंगे और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपयुक्त मंच के सामने पेश किए जाएंगे।
        
टाटा संस के निदेशक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग शामिल हैं। मिस्त्री के प्रति बोर्ड में अविश्वास का माहौल था। निदेशकों ने उनके सामने कई बार शिकायतें की थीं लेकिन मिस्त्री उनका समाधान नहीं कर पाए। इसके बाद समूह ने अध्यक्ष बदलने का फैसला पूरी तरह सोच-विचारकर लिया।
       
बयान के अनुसार, मिस्त्री वर्ष 2006 से कंपनी के बोर्ड में थे और 28 दिसंबर 2012 को उन्हें कंपनी का अध्यक्ष बनाया गया था। इतने लंबे समय तक विभिन्न पदों पर काम करने के बाद उन्हें समूह की संस्कृति, प्रचालन, परिचालन आदि से भलीभांति परिचित होना चाहिए था। एक कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते समूह को आगे ले जाना उनकी जिम्मेदारी बनती थी। उनके कई निर्णयों से बोर्ड में असंतोष था और इसी कारण उन्हें पद से हटाया गया। (वार्ता)

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख