Gold rate : सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या रहे चांदी के भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 मार्च 2025 (19:37 IST)
Gold rates : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 89,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का पिछला बंद भाव 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
 
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार के बंद स्तर 88,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से 200 रुपए की गिरावट के साथ 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 99,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना वायदा 12.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,913.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना 15.57 डॉलर की गिरावट के साथ 2,903.82 डॉलर प्रति औंस रह गया।
ALSO READ: RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान के बाद मुंबई में भड़का मराठी विवाद, BJP आई बचाव में
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने नवीनतम शुल्क घटनाक्रमों और उनके प्रभावों पर विचार किया। ऐसी चर्चा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क में कमी पर विचार कर सकती हैं।
 
एशियाई बाजार घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक- जिंस एवं मुद्रा जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी एडीपी गैरकृषि रोजगार, गैरकृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के आने के साथ ही, सर्राफा कीमतों में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है। (भाषा)  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

उच्च न्यायालयों में जजों के कितने पद हैं खाली, सरकार ने राज्यसभा में दिया यह जवाब

सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए ले सकते हैं 30 दिन की छुट्टी

नवोदय विद्यालयों में बंपर वेकेंसियां, सरकार ने बताया खाली हैं 12000 पद

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे अपमानजनक शब्‍द

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

अगला लेख