टीवीएस मोटर ने पेश की इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकल, कीमत 1.2 लाख रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (21:57 IST)
नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकल 'अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100' पेश की। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मोटरसाइकल के इस नए मॉडल को शुरुआत में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों में पेश किया जाएगा।
 
इस मोटरसाइकल को पेश करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मौजूदा समय में देश के भीतर कोई भी इथेनॉल पंप नहीं है लेकिन वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से कहेंगे कि देश में इथेनॉल पंप भी खोलें जाएं।
 
टीवीएस अपाचे कंपनी का प्रमुख ब्रांड है। कंपनी दुनियाभर में अब तक 35 लाख से अधिक अपाचे बेच चुकी है। इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने यहां पत्रकारों से कहा कि आज पूरा दोपहिया वाहन उद्योग भविष्य के हरित और सतत परिवहन समाधान की ओर देख रहा है। इस दिशा में वह इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है। कंपनी का मानना है कि इथेनॉल आधारित उत्पाद हमारे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार पर बोले विवेक तनखा, पार्टी को नई लीडरशिप की जरूरत

हर सेकंड तहस-नहस हो रही पृथ्वी, इसे बर्बाद करना बन्द कीजिए : यूएन प्रमुख

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, प्रमुख सचिव से लेकर कई जिलों के बदले जाएंगे कलेक्टर और एसपी

अगला लेख