पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (08:34 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। प्रतिदिन बदलती ईंधन की कीमतों से लोग परेशान हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। लगातार 4 दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद आज रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। ऑटो फ्यूल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 15 महीने में 35 प्रतिशत तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बाजार में बढ़ेंगी ऐसी गाड़ियों की मांग
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 94.57 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की पेट्रोल का रेट 111.77 पैसे प्रति लीटर हो गया। डीजल 102.52 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। अन्य दो महानगरों में चेन्‍नई में पेट्रोल 103.01 व डीजल 98.92 तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.43 व डीजल 97.68 रुपए प्रति लीटर रहा।
 
कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल अब सभी राज्यों की राजधानियों में 100 रुपए या उससे अधिक के रेट पर बिक रहा है। जबकि डीजल ने एक दर्जन से अधिक राज्यों में 100 का आंकड़ा छू लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख