Biodata Maker

दिल्ली में त्योहारी सीजन में आई बहार, दिवाली पर वाहनों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (10:15 IST)
Vehicle sales on Diwali : इस त्योहारी सीजन (festive season) में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार (Delhi government) के परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी।
 
86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत : आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 30 अक्टूबर तक परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत किए गए जिससे मोटर वाहन कर के रूप में 366 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इस त्योहारी सीजन में हालांकि स्कूटर और मोटरसाइकल की बिक्री में पहले की तुलना में कमी आई लेकिन 4 पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: दीपावली बाद तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें कि आपके शहर में क्या हैं भाव
 
गुरुवार को दिवाली से पहले तक अक्टूबर में कार और एसयूवी सहित बेचे गए हल्के मोटर वाहनों की संख्या 22,000 से अधिक रही, शेष लगभग 56,000 वाहन दोपहिया हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2023 में नवंबर के त्योहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था जिनमें 57,000 से अधिक दोपहिया वाहन और 18,635 कारें शामिल थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया

मेलोनी इटली में करेंगी बुर्का को बैन, उल्‍लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

ट्रंप को बड़ा झटका, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

एनीमिया के खिलाफ 9 लाख बेटियों ने जीती जंग, पेश की मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर, ट्रंप ने किया 100 फीसदी टैरिफ का एलान

कर्नाटक भी देगा पीरियड लीव, पर पूरी तरह खुश नहीं महिलाएं

LIVE: ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, 1 नवंबर से लागू होगा

शी जिनपिंग से क्यों मिलना नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप, फिर बढ़ेगा टैरिफ वॉर

नो नोबेल, क्या अब नॉर्वे की सरकार से बदला लेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख