RBI की मोदी सरकार को चेतावनी, बैंकों के निजीकरण को बताया खतरनाक

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (14:51 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक (RBI) के बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख बैंकों के प्राइवेटाइजेशन पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि बड़े पैमाने पर बैंकों का निजीकरण करना खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। इस बीच कांग्रेस ने इस मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
 
इस लेख में कहा गया है कि सरकारी बैंकों का एक मात्र मकसद अधिकतम मुनाफा कमाना नहीं होता। अगर देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लक्ष्य को ध्यान में रखा जाए तो हमारे सरकारी बैंकों ने प्राइवेट बैंकों से कहीं बेहतर काम किया है।
 
इसमें कहा गया है कि सरकारी बैंकों ने कोविड-19 महामारी से उपजे हालात का काफी मजबूती से सामना किया है। हाल ही के दिनों में सरकारी बैंकों के विलय से बैंकिंग सेक्टर का बड़े पैमाने पर कंसॉलिडेशन भी हुआ है।
 
आरबीआई का मानना है कि हाल के सालों में देश के सरकारी बैंकों पर बाजार का भरोसा काफी बढ़ा है। ऐसे में इनका एकसाथ बड़े पैमाने पर निजीकरण करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
 
सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के संकेत देती रही है। 1 फरवरी 2021 को पेश वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार IDBI बैंक के अलावा दो और सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण करना चाहती है।
 
इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि RBI की चेतावनी! सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या पहले ही 27 से घटकर 12 हो गई है। सरकार का प्लान और कम करके शायद सिर्फ 1 करने का है। RBI का कहना है, ऐसा करके आपदा को निमंत्रण दिया जा रहा है। लेकिन मोदी सरकार हमेशा मनमानी करती है। नोटबंदी के लिए भी RBI की बात नहीं सुनी गई।
<

RBI की चेतावनी!

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या पहले ही 27 से घटकर 12 हो गई है। सरकार का प्लान और कम करके शायद सिर्फ़ 1 करने का है।

RBI का कहना है, ऐसा करके आपदा को निमंत्रण दिया जा रहा है।

लेकिन मोदी सरकार हमेशा मनमानी करती है। नोटबंदी के लिए भी RBI की बात नहीं सुनी गई। pic.twitter.com/q0zJdB66LC

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 19, 2022 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

साइकल से नामांकन को पहुंचे अजय राय, बोले- आम जनता की शान है यह सवारी

बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में तय होंगे आरोप

लड़की बनकर करते थे डांस, प्‍यार हुआ और फिर हो गई हत्‍या, क्‍या है Homosexual Relations कनेक्‍शन?

Jio ने लांच किया नया स्ट्रीमिंग प्लान, 888 रुपए में मिलेंगे 15 OTT ऐप

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

अगला लेख