Xiaomi India ने की 100 बिजनेस स्कूलों के 305 नए लोगों की नियुक्ति

Webdunia
बुधवार, 13 जुलाई 2022 (21:05 IST)
नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने बिक्री, विपणन और आपूर्ति श्रृंखला समेत विभिन्न क्षेत्रों में 100 बिजनेस स्कूलों के 305 नए लोगों (फ्रेशर्स) की नियुक्ति की है।कंपनी के वरिष्ठ निदेशक (मानव संसाधन) वरुण मोहन ने कहा कि नए लोगों को लाने से नए विचार, नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। कंपनी में कर्मचारियों की संख्या अब बढ़कर लगभग 1550 हो गई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 305 कर्मचारियों में से लगभग 50-55 महिलाएं हैं। शाओमी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (मानव संसाधन) वरुण मोहन ने कहा कि कंपनी में नए लोगों को लाने से नए विचार, नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।

मोहन ने कहा, शाओमी में हमने हमेशा से युवा प्रतिभाओं को मौका दिया है। हमने पिछले करीब सात-आठ वर्षों में बहुत से नए लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में काम पर रखा है। अब ई हमारे कारोबार के एक बहुत ही सफल हिस्से का नेतृत्त्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या अब बढ़कर लगभग 1,550 हो गई है। यदि अप्रत्यक्ष रोजगार को भी जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा 60,000 से ऊपर है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख