Yes Bank ने एफपीओ की आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर तय की, न्यूनतम हजार शेयरों की लगेगी बोली

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (15:02 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के येस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 15 जुलाई को खुलने वाले अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के माध्यम से 15 हजार करोड़ रुपए तक की राशि जुटाने के लिए आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर तय की है।
ALSO READ: Yes Bank एफपीओ के जरिए 15,000 करोड़ रुपए जुटाएगा, पेशकश 15 जुलाई को खुलेगी
बैंक ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने एक बैठक में आधार दर 12 रुपए प्रति शेयर रखे जाने को मंजूरी दी। एफपीओ के लिए अधिकतम दर 13 रुपए प्रति शेयर होगी। समिति ने यह भी तय किया है कि बोली लगाने वाले न्यूनतम 1,000 शेयरों की बोली लगा सकेंगे। इसके बाद यह हजार के गुणक में बढ़ सकता है।
 
बैंक ने पात्र कर्मचारियों के लिए 1 रुपए प्रति शेयर की विशेष छूट की भी घोषणा की। येस बैंक का एफपीओ 15 जुलाई को खुलेगा और 17 जुलाई को बंद होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में येस बैंक को अपने निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति (सीआरसी) से पेशकश के जरिए धन जुटाने की मंजूरी मिली थी।
ALSO READ: YES बैंक ने कहा, 2020-21 में कायम रहेगी NPA की समस्या
येस बैंक ने महाराष्ट्र में कंपनी पंजीयक के समक्ष 7 जुलाई 2020 को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरआरपी) दाखिल किया था। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा था कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने येस बैंक के एफपीओ में अधिकतम 1,760 करोड़ रुपए तक निवेश को मंजूरी दे दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Share Market : सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

अगला लेख