Hanuman Chalisa

सीबीएसई की कक्षा दस, 12वीं की परीक्षाएं कल से

Webdunia
बुधवार, 8 मार्च 2017 (22:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं और बोर्ड इन वाषिर्क परीक्षाओं से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस वर्ष 8,86,506 छात्रों ने कक्षा दस की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है। 

यह संख्या पिछले साल की तुलना में 15.73 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 10,98,981 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस आंकड़े में पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसदी की वृद्धि हुई है। कक्षा दस की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या में अगले सत्र में इजाफा की संभावना है क्योंकि सीबीएसई ने तब बोर्ड परीक्षाओं को आवश्यक बनाने का फैसला किया है। अभी ए परीक्षाएं स्वैच्छिक है।
 
देश भर में 16,363 केंद्रों पर कक्षा दस की परीक्षाएं का आयोजन किया जाएगा, वहीं 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन होगा।  कुछ खाड़ी देशों में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और विभिन्न अन्य देशों में छ: परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। सभी विद्यालयों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। 
 
बोर्ड संवेदनशील केंद्रों पर पूर्णकालिक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। देश भर में बाधारहित परीक्षाओं के आयोजन के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

अगला लेख