Hanuman Chalisa

16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी CTET परीक्षा, डिजी लॉकर से मिलेगी मार्कशीट

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (09:55 IST)
नई दिल्ली। सीबीएसई की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को देशभर के 92 शहरों में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। 9 दिसंबर को हुई इस परीक्षा में देशभर के 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
 
 
इस परीक्षा के लिए सीबीएसई ने पेपर-1 के लिए 2144 परीक्षा केंद्र, पेपर -2 के लिए 1892 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पेपर -1 के लिए 1256098 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि पेपर -2 के लिए 1066728 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
 
 
सीबीएसई ने बताया कि 2018 में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की मार्कशीट और योग्यता प्रमाणपत्र उनके डिजिटल लॉकर एकांउट में उपलब्ध करा दी जाएगी। ये मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजिटली साइन होंगे जो कि आईटी एक्ट के तहत कानूनी रूप से मान्य होंगे। इसके साथ ही सभी प्रमाण पत्रों में क्यूआर कोड होगा जिससे कि उनकी सिक्यूरिटी और बढ़ जाएगी।
 
 
सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख