Hanuman Chalisa

इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए नहीं पड़ेगी 12वीं के अंकों की जरूरत!

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2015 (15:24 IST)
इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक खुशखबर है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार 2016 से उन्हें आईआईटी के अलावा किसी दूसरे इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए 12वीं परीक्षा के अंकों की जरूरत नहीं पड़ सकती है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय अगर सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) के प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो ऐसा मुमकिन हो सकता है। दूसरी तरफ अगले साल से इंजीनियरिंग परीक्षा थोड़े समय से पहले आयोजित कराए जा सकते हैं। दरअसल इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए कई बोर्ड्स के छात्रों ने स्कोर्स जमा करने में देरी की थी।
 
रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो एनआईटी जैसे संस्थान में 12वीं के मार्क्स मान्य नहीं रह जाएंगे। 12वीं के स्कोर्स से उन छात्रों को सीट का नुकसान भी झेलना पड़ता है जिनकी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे देर से आते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के हितों का ध्यान रखते हुए यह प्रस्ताव पारित हो सकता है। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?