Hanuman Chalisa

अब गेट का स्कोर कार्ड वैलिड रहेगा 3 साल तक

Webdunia
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015 (11:46 IST)
ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का स्कोर कार्ड अब तीन साल के लिए वैलिड होगा। देश के तमाम सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स के हित में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) कमेटी ने एक अहम निर्णय लिया है।

GATE की परीक्षा हर साल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए कराई जाती है, जिसके आधार पर छात्रों को मास्टर डिग्री में एडमिशन दिया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले गेट GATE कार्ड दो साल तक वैलिड रहता था। दो साल के बाद छात्रों को मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए दोबारा गेट की परीक्षा देनी पड़ती थी। 
 
गौरतलब है कि ज्यादातर छात्र बीटेक की डिग्री पाने के बाद प्लेसमेंट में लग जाते हैं, जिसके बाद नौकरी मिलने से वे मास्टर कोर्स में एडमिशन नहीं ले पाते थे। ऐसे अनेक छात्र होते हैं जिनका गेट GATE एग्जाम क्वालिफाई होता है, लेकिन नौकरी करने के कारण दो साल के अंदर उनका गेट स्कोर कार्ड वैलिड नहीं रहता।
 
दो साल की सीमा को बढ़ाकर तीन साल करने से ऐसे छात्रों को फायदा होगा। अब ये छात्र दो साल तक आसानी से नौकरी कर सकेंगे। दो साल नौकरी करने के बाद अगर स्टूडेंट्स मास्टर में एडमिशन लेना चाहते है, तो उनका स्कोर कार्ड वैलिड माना जाएगा।
 

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?