Hanuman Chalisa

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई ने की नई पहल

Webdunia
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015 (12:39 IST)
हिंदी भाषा को स्टूडेंट्स के बीच प्रचलित बनाने के लिए सीबीएसई ने एक नया कदम उठाया है। सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए राष्ट्रभाषा को सम्मान देने और उसे बढ़ावा देने की पहल शुरू की है।
लिहाजा अब अंग्रेजी बोलने वाले सीबीएसई स्टूडेंट्स हिंदी भाषा के महत्व को न सिर्फ समझेंगे बल्कि बोलेंगे भी। बोर्ड ने सभी स्कूलों में लैंग्वेज फेस्टिवल मनाने को कहा है, जिसके तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में भारतीय भाषाओं पर आधारित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
 
इसके लिए सीबीएसई बोर्ड की ओर से मातृ भाषा दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया है। ताकि बच्चों की हिंदी के प्रति रुचि बढ़ सके। इसी के मद्देनजर सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि अंग्रेजी की तरह ही हिंदी पर भी विशेष जोर दिया जाए।
 
अधिकतर सीबीएसई स्कूलों में अंग्रेजी का माहौल होता है। विद्यार्थी अंग्रेजी बोलने व लिखने में काबिल हो जाता है, लेकिन मातृभाषा हिंदी में उसकी जानकारी कमजोर ही रहती है।
 
इतना ही नहीं बल्कि बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर में अब सीबीएसई स्टूडेंट्स को स्कूलों में हर माह हिंदी की परख के लिए परीक्षा भी देनी होगी। बच्चों की हिंदी में कितनी प्रोग्रेस हुई इसकी रिपोर्ट स्कूल्स बोर्ड को भी देंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?