Hanuman Chalisa

आईआईटी मद्रास और आईआईएम बेंगलुरू प्रौद्योगिकी संस्थानों में अव्वल

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (18:03 IST)
नई दिल्ली। हाल में विवादों के केंद्र में रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एवं हैदराबाद विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष पर हैं जबकि आईआईटी मद्रास एवं आईआईएम बेंगलुरु प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थानों में अव्वल हैं। सरकार द्वारा सोमवार को जारी अभी तक की पहली घरेलू रैंकिंग में इन संस्थानों को शीर्ष स्थान दिया गया है।
प्रौद्योगिकी संस्थानों में आईआईटी मुंबई को दूसरा स्थान मिला है जबकि इसके बाद आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी दिल्ली एवं आईआईटी कानपुर का स्थान है। मणिपाल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी देश के फॉर्मेसी शिक्षण संस्थानों में सबसे आगे है।
 
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (एनआईआरएफ) में 4 श्रेणी के 3500 विभिन्न संस्थाओं को शामिल किया गया है।
 
विश्वविद्यालय श्रेणी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु (जो एक मानद विश्वविद्यालय है) को शीर्ष रैंकिंग वाला संस्थान माना गया है जबकि रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीटी) मुंबई का स्थान इसके बाद है।
 
विवादों के कारण पिछले दिनों सुर्खियों में आया जेएनयू केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अग्रणी स्थान पर है जबकि रोहित वेमुला की आत्महत्या के कारण विरोध प्रदर्शनों के केंद्र में रहा हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर है।
 
विशेषज्ञों की समिति ने इस रैंकिंग के लिए जिन कारकों को चुना उनमें छात्रों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं जनता के बीच धारणा प्रमुख है। शिक्षण एवं अध्ययन संसाधन, शिक्षा परिणाम, अनुसंधान आदि अन्य कारक हैं। स्मृति ने बाद में कहा कि इस बात का प्रयास है कि रैंकिंग प्रणाली को वार्षिक आधार पर निकाला जाए तथा और श्रेणियों को जोड़ा जाए ताकि छात्र दाखिला लेने से पहले संस्थान के बारे में जान सकें। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, NCERT को मिला 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा, कैंपस खोलने और कोर्स चलाने की मिली मंजूरी

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: 81.79% छात्र पास, यहां देखें पूरी डिटेल और ऐसे करें चेक

10th के बाद PCM के साथ और कौन-से सब्जेक्ट ले सकते हैं?