Hanuman Chalisa

आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट अभियान आज से शुरू

Webdunia
सोमवार, 1 दिसंबर 2014 (18:10 IST)
कानपुर। आईआईटी कानपुर में अध्ययनरत बीटेक और एमटेक के छात्रों की प्लेसमेंट प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आईआईटी परिसर में यह प्लेसमेंट 24 दिसंबर तक चलेगा।

आईआईटी कानपुर के चेयरमैन प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि अभी तक देशी-विदेशी करीब 250 कंपनियों ने आने की सहमति दे दी है। अभी तक करीब 1290 छात्र छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है लेकिन अभी और छात्र छात्राओं का पंजीकरण होगा क्योंकि प्लेसमेंट में आने वाली कंपनियां 24 दिसंबर तक संस्थान में प्लेसमेंट के लिए आती रहेंगी।

आईआईटी से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बड़ी कंपनियों में विदेशी कंपनिया गूगल, ओरेकल, मित्सुबुशी, एमेजन, सिटी बैंक, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, फेसबुक जैसी करीब 250 मल्टीनेशनल कंपनियों ने आने की सहमति दी है।

उन्होंने बताया कि आईआईटी प्रशासन ने प्लेसमेंट में सभी छात्रों के लिए एक स्पेशल वर्कशाप का इंतजाम किया गया है जहां इन छात्र छात्राओं को मल्टीनेशन कंपनियों के सामने पेश होने और साक्षात्कार के गुर आईआईटी प्रशासन के विशेषज्ञ प्रोफेसर दे रहे है। इनमें कुछ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है ताकि वह छात्रों को मानसिक रूप से तैयार कर सकें। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?