Hanuman Chalisa

पैनासोनिक की छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 आईआईटी छात्रों का चयन

Webdunia
रविवार, 17 सितम्बर 2017 (23:12 IST)
नई दिल्ली। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पैनासोनिक इंडिया द्वारा दी जाने वाली रति छत्र छात्रवृत्ति योजना के 30 नए विजेताओं की घोषणा आज कर दी गयी। देश भर के 14 अलग-अलग भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों (आईआईटी) से स्नातक कर रहे इन 30 छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए ट्यूशन फीस दी जाएगी।
 
कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि विजेता विद्यार्थियों तथा उनके परिवारों को मुख्य अतिथि अमिताभ कांत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति आयोग की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।  देश के 14 आईआईटी संस्थानों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भरा जिनमें से 500 आवेदनों को चुना गया। और फिर सख्त स्क्रीनिंग एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद 30 विजेताओं का चयन किया गया।
 
यह छात्रवृत्ति 30 प्रतिभाशाली युवा अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों को हर साल प्रदान की जाती है। इसी योजना के तहत नौ छात्रों का नामांकन जापान में मास्टर्स प्रोग्राम के लिए कराया गया है। वर्ष 2015 से शुरू इस योजना से आईआईटी के 90 छात्र लाभान्वित हुए हैं। 
 
इस अवसर पर अमिताभ कांत ने कहा कि पैनासोनिक इंडिया के सराहनीय प्रयास को देखकर बहुत खुशी हो रही है कि हमारे देश में नवोन्मेष को बढ़ावा देने की जरूरत है, हमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता को पहचानकर प्रणाली में उसका सफल क्रियान्वयन करने की जरूरत है। यह योजना विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता विकसित करने और देश की प्रगति में योगदान करने के लिए एक श्रेष्ठ मंच है। 
 
विजेताओं को बधाई देते हुए कंपनी के अध्यक्ष एवं सीईओ मनीश शर्मा ने कहा, ''आज की ज्ञानकेंद्रित अर्थव्यवस्था में हमें अपने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सुसज्जित करना होगा ताकि वो अपनी पूरी क्षमता विकसित कर सके। शिक्षा और देश की आर्थिक प्रगति में सीधा संबंध है। इस योजना से एक ऐसे समाज का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका आधार शिक्षा हो। 
 
इस अभियान के द्वारा हम समावेशी साक्षरता के सरकार के लक्ष्य तथा प्रतिभाशाली अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों को अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि न्यू इंडिया 2022 के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप रति छत्र छात्रवृत्ति योजना को 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे 120 और विद्यार्थी लाभान्वित हो सकेंगे और इस कार्यक्रम के तहत लाभान्वित होने वालों की कुल संख्या 240 तक पहुंच जाएगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख