Hanuman Chalisa

खुशखबर...इंटरनेट सेवा क्षेत्र सृजित कर सकता है 1.2 करोड़ नए रोजगार

Webdunia
मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (22:29 IST)
मुंबई। देश में इंटरनेट सेवा क्षेत्र 2022 तक 1.2 करोड़ नए रोजगार सृजित कर सकता है। फिलहाल इस क्षेत्र में करीब 10 लाख लोगों को नौकरी मिली हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।


इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित ‘भारत में इंटरनेट सेवाओं का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मोटे तौर पर करीब 33.8 अरब डॉलर मूल्य का क्षेत्र 2022 में 76.4 अरब डॉलर का हो जाने का अनुमान है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या 48.1 करोड़ से बढ़कर 2022 तक 76.2 करोड़ होने की उम्मीद है। इसका प्रमुख कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी का सस्ता होना है। इसके अनुसार, देश में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या भी 1.75 गुना बढ़कर 52.6 करोड़ पहुंच जाने का अनुमान है।

इंटरनेट सेवा की प्रौद्योगिकी और कारोबारी पक्ष के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि बुनियादी तौर पर इंटरनेट जरूरत के अनुसार, चीजों में बदलाव लाने के साथ ग्राहकों की आकांक्षाओं और मांग को पूरा करने में मददगार होगा।

इसमें कहा गया है कि सरकार की अनुकूल नीतियों, इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए बेहतर ढांचागत सुविधा, विकसित वितरण नेटवर्क समेत अन्य चीजों से क्षेत्र 124 अरब डॉलर का हो सकता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख