Hanuman Chalisa

वेतन मामले में IT क्षेत्र है सबसे आकर्षक

Webdunia
मंगलवार, 20 जनवरी 2015 (17:32 IST)
नई दिल्ली। वेतन के लिहाज से देश का आईटी क्षेत्र सबसे आकर्षक है। एक रिपोर्ट के अनुसार आईटी क्षेत्र के कर्मचारियों को 341.8 रुपए प्रति घंटे का वेतन मिलता है। इसके बाद वित्तीय क्षेत्र का नंबर आता है। वित्तीय क्षेत्र में कर्मचारियों का वेतन 291 रुपए प्रति घंटा है।
ऑनलाइन करियर और रिक्रूटमेंट सॉल्यूशन कंपनी मॉन्‍सटर इंडिया के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में वेतन की बात की जाए, तो आईटी क्षेत्र सबसे आगे है। इस क्षेत्र में कर्मचारियों को 341.8 रुपए प्रति घंटे का वेतन मिलता है।
 
मॉन्सटर के वेतन इंडेक्स के अनुसार निर्माण क्षेत्र में 259 रुपए प्रति घंटे, शिक्षा क्षेत्र में 186.5 रुपए, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 215 रुपए, विधि क्षेत्र में 215.6 रुपए व विनिर्माण तथा परिवहन क्षेत्र में 230.9 रुपए प्रति घंटे का वेतन मिलता है।
 
रिपोर्ट से पता चलता है कि शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को सबसे कम 186.5 रुपए प्रति घंटे का वेतन मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की संख्या अधिक है। इसी क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 18 प्रतिशत कम वेतन मिलता है।
 
मॉन्सटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया व हांगकांग) संजय मोदी ने कहा, भारत विकास के नए मोड़ पर है। इससे लाखों लोगों को नौकरियां व समृद्धि मिलेगी। देश के आईटी क्षेत्र में महिलाओं को पुरषों की तुलना में 34 प्रतिशत कम वेतन मिलता है, वहीं वित्तीय क्षेत्र में यह अंतर 19 प्रतिशत का है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?