Publish Date: Thu, 29 Jul 2021 (16:42 IST)
Updated Date: Thu, 29 Jul 2021 (16:44 IST)
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 का ऐलान कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक झारखण्ड राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जैक 10वीं रिजल्ट 2021 जारी किया गया है।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर और jac.nic.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिए गए। छात्र इन वेबसाइट्स पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए 4,33,571 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 4,15,924 छात्र पास हुए हैं। 2,70,931 फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं, वहीं, 1,13,924 सेकंड डिवीजन और 11,009 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 29 Jul 2021 (16:42 IST)
Updated Date: Thu, 29 Jul 2021 (16:44 IST)