Hanuman Chalisa

जानिए बॉस के साथ कैसे बैठाएं तालमेल

Webdunia
एक शोध के हिसाब से आपका अपने बॉस के साथ सही रिश्ता पहचानना आपके काम की गुणवत्ता को सुधार देता है। इसी तरह दूसरा शोध यह भी साबित करता है कि अगर बॉस और सहायक अपने बीच के रिश्ते का सही आकलन कर पाते हैं तो यह काम करने के तरीकों को सही दिशा में ले जाता है।

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फेदेल मेटा के अनुसार बॉस और सहायक का अपने रिश्ते को समान रूप से पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है। पहले किए गए अध्ययनों से यह साबित होता है कि बॉस और सहायक अपने बीच के रिश्तों को बहुत अलग-अलग स्तरों पर पाते हैं।

एक अध्ययन, जो 280 बॉस और सहायकों के ऊपर किया गया था, साबित करता है कि कार्यक्षेत्र में किए गए किसी भी काम की गुणवत्ता में कमी आती है। अगर सहायक यह मानें कि उसका रिश्ता उसके बॉस के साथ अच्छा है जबकि बॉस का नजरिया उसके नजरिए से भिन्न हो। इसी प्रकार काम की गुणवत्ता में इस स्थिति में अंतर आता है, जब बॉस का मानना हो कि रिश्ता अच्छा है, पर सहायक रिश्ते को अच्छा न मानता हो।

बॉस और सहायक पर किए गए अध्ययन में यह ध्यान रखा गया था कि सहायक और बॉस के विचार एक-दूसरे के द्वारा दिए गए उत्तरों से प्रभावित न हो और इसलिए पक्षों से दूसरे पक्ष के उत्तर छुपाए गए थे। मजे की बात यह है कि सहायक में उत्साह भरपूर था और वह अपने कार्यक्षेत्र में नए प्रयास करने के लिए उत्सुक था, जब वह और बॉस रिश्ते को एक समान स्तर पर पाते थे भले ही संबंध अतिसामान्य थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?