Hanuman Chalisa

एनसीईआरटी की पहली से 12वीं तक की किताबें डिजिटल

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2015 (23:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा की सारी किताबें एक महीने के भीतर ऑनलाइन आ जाएंगीं और वे मोबाइल एप पर भी उपलब्ध हो जाएंगी।
 
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में शिक्षा के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा की कूटनीति ने उत्तम भूमिका निभाई है और हम जल्द ही राष्ट्रीय लाइब्रेरी तथा राष्ट्रीय वर्चुअल लैब से देशवासियों को बेहतर शिक्षा दे पाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन तथा बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्विटर पर लोगों को जवाब दिया।
 
यह कहे जाने पर कि आपके कार्यकाल में शुरू से ही विवाद होते रहे और शिक्षा के अगवाकरण के आरोप लगे, शिक्षा मंत्री ईरानी ने कहा कि पहले लोगों ने शिक्षा को अखाड़ा बना रखा था और वे राष्ट्रीय हित में काम नहीं करते थे लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हमने राष्ट्रीय हित में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। ऐसे में खलबली मचना आवश्यक था। हमने संसद में शिक्षा के भगवाकरण के बारे में विस्तार से जवाब दे दिया है।
 
शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक अध्ययन के बारे में श्रीमती ईरानी ने कहा एनसीईआरटी तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय इस दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के बारे में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी बोले और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष होकर महिला सशक्तीकरण के बारे में जितना बोला है और काम किया है उतना आज तक किसी प्रधानमंत्री नहीं नहीं किया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?