Hanuman Chalisa

NEET UG 2022: NTA ने बढ़ाई registrations Date, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (20:06 IST)
National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2022 : नेशनल टेस्‍ट‍िंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट अंडरग्रेजुएट या NEET UG 2022 के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। अब आवेदक 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन। पहले यह तारीख 15 मई थी। 
 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अब 20 मई, 2022 तक NEET 2022 के आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन भरने का तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
 
रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने के साथ, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि में भी बदलाव किया गया है। उम्मीदवार कृपया इस बात का ध्यान रखें कि जहां एनईईटी यूजी रजिस्ट्रेशन 20 मई को रात 9 बजे तक किया जा सकता है, वहीं अपेक्षित शुल्क का भुगतान उसी तिथि को 11.50 बजे तक किया जा सकता है। NEET 2022 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वे सभी जिन्होंने 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का अध्ययन किया है या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
 
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'Registration for NEET UG 2022' नाम के लिंक को खोलें या फिर New Registration पर क्लिक करें।
एनईईटी आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख