Hanuman Chalisa

सिविल सेवा परीक्षा में सी सैट पर सरकार ने लिया यह निर्णय

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2015 (18:04 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसले में सिविल सेवा (आईएएस) की आरंभिक  परीक्षा में सी सैट को फिलहाल क्वालीफाइंग पेपर बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही अंग्रेजी भाषा  के ज्ञान से संबंधित प्रश्नपत्र को अलग रखने का भी निर्णय लिया गया है। 
बुधवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सरकार सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता,  पाठ्यक्रम और पैटर्न से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन करेगी। जब  तक इस समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक सी सैट परीक्षा को क्वालीफाइंग पेपर रखा जाएगा  और इसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 
 
इसके अलावा सी सैट में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से संबंधित सार संक्षेप (कॉम्प्रेहेंशन) हिस्से को बाहर रखा  जाएगा यानी इसके अंकों को परीक्षा के परिणाम में जोड़ा नहीं जाएगा। इन निर्णयों को सिविल सेवा  परीक्षा 2015 के नियमों में शामिल कर लिया गया है। 
 
गौरतलब है कि उत्तर भारत के उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म करने तथा  सी सैट को हटाने की मांग लेकर आंदोलन किया था। संसद में यह मामला उठने पर सरकार ने इस मुद्दे  को सुलझाने का आश्वासन दिया था। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?