Hanuman Chalisa

पीएचडी वालों को मिल सकता है एक और मौका!

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2015 (14:08 IST)
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।  खबरों के अनुसार यूजीसी की पहल पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय पुराने पीएचडी धारकों को एक और मौका देने की तैयारी कर रहा है।
अभी तक डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षक पद पाने के लिए नेट उत्तीर्ण अनिवार्य था, किंतु 2009 से पहले पीएचडी कर चुके या पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को इस अनिवार्यता से छूट मिलती थी, लेकिन 2012 में कोर्ट के फैसले में कहा गया था कि नेट या जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना किसी भी व्यक्ति को विवि या महविद्यालयों में पढ़ाने का अवसर नहीं दिया जा सकता।

अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ऐसे अभ्यर्थियों के समर्थन में सामने आया है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को 2009 से पहले पीएचडी में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को एक मौका देने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर मानव संसाधन विकास मं‍त्रालय विचार कर रहा है।

देश भर में ऐसे लोगों की संख्या दस लाख से अधिक है, जो पुराने नियमों के अनुसार महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए पात्र हैं। इसी कारण विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को एक मौका देने का प्रस्ताव मंत्रालय के पास भेजा है। इस प्रस्ताव इन दस लाख लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने देने की बात भी साफ कही गई है।

कई लोग उम्र की अधिकता के कारण परीक्षा देने या अब पीएचडी करने वालों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। ऐसी कई महिलाएं भी हैं जिन पर पिछले 6 वर्षों में घरेलू जिम्मेदारियों का भार आ गया है। इन्हें भी मौका मिलना चाहिए।

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?