Government Jobs : इस राज्य में निकलने वाली हैं 26,000 से ज्यादा नौकरियां

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (17:08 IST)
चंडीगढ़। पंजाब मंत्रिमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती तथा घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले किए गए।
 
मान ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में 26,454 भर्तियों को मंजूरी दी गई। मार्च में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य में सत्ता में आने के बाद विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने का वादा किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि एक विधायक, एक पेंशन को मंजूरी दी गई। आप ने विधानसभा चुनाव के दौरान इसका वादा करते हुए कहा था कि पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी।
 
मान ने कहा कि मुक्तसर जिले में कपास की फसल के खराब होने पर 41.89 करोड़ रुपए के मुआवजे के लिए भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि छोटे ट्रांसपोर्टरों को कर जमा करवाने के लिए तीन महीने का समय बढ़ाया गया है, वे किश्तों में भी कर जमा कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

क्या 12वीं परीक्षा में कैलकुलेटर की मिलेगी अनुमति, सीबीएसई ने दिया यह जवाब...

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

अगला लेख