पंजाब पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इन पदों के लिए निकली वेकेंसियां

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (23:25 IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य में 1,450 पुलिस कर्मियों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में मान ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों में 50 पद निरीक्षक के, 150 पद उप निरीक्षक के, 500 सहायक उप निरीक्षक के और 750 पद हेड कांस्टेबल के होंगे।
 
उन्होंने कहा कि युवा ‘रंगला पंजाब’ के सपने को मूर्त रूप देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे, जिनके लिए सरकारी भर्ती के दरवाजे उनके लिए खोले गए हैं।
 
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में युवाओं को समान रूप से भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि अबतक राज्य सरकार पंजाब के 37,683 युवकों को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि सरकार ने महज 18 महीने में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इसे नजरअंदाज किया। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

आप भी बन सकती हैं मिस इंडिया: जानें क्या होती है योग्यता और कैसे करें तैयारी

IIT Delhi 12 साल बाद पाठ्यक्रम में करेगा बदलाव, उद्योग जगत की मांग अनुसार होगा परिवर्तन

क्या आप में है जासूस वाला जज़्बा, जानें भारत में कैसे बनें सफल डिटेक्टिव या इंटेलिजेंस ऑफिसर

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका

Vastu Tips: कामयाबी की ओर बढ़ते कदम: कार्यस्थल पर तरक्की पाने के 10 उपाय

अगला लेख