Hanuman Chalisa

करियर संबंधी कोर्स योजना लागू कर रहा है यूजीसी

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2015 (17:44 IST)
नई दिल्ली। कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं कौशल विकास से जुड़े कोर्स को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) देश में ‘करियर से संबंधित कोर्स पेश करने’ की योजना लागू कर रहा है।
 
लोकसभा में मोहम्मद फैजल और हरीश मीणा के प्रश्न के उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे पारंपरिक कोर्स के साथ सर्टिफिकेट या एडवांस डिप्लोमा के स्तर पर करियर से संबंधित कोर्स पेश कर पात्र विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को यूजीसी वित्तीय सहयोग प्रदान करता है।
 
मंत्री ने कहा कि सरकार कौशल विकास पर आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को आगे बढ़ाना चाहती है और यूजीसी ने अपने दिशा-निर्देशों को राष्ट्रीय कौशल पात्रता ढांचा के अनुरूप संशोधित किया है।
 
स्मृति ने कहा कि यूजीसी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को दो योजनाओं के तहत अनुदान प्रदान करती है जिनमें सामुदायिक कॉलेज और बीवीओस डिग्री पाठ्यक्रम शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि आयोग ने एक अन्य योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र को मंजूरी दी है। यूजीसी ने इस योजना के तहत 12वीं पंचवर्षीय योजना में देशभर में कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 100 कौशल केंद्र स्थापित करने को मंजूरी देने का निर्णय किया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?