Hanuman Chalisa

खराब फोटो हो तो आधार कार्ड ले जाएं प्रतियोगी

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (13:47 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 18 जून को होने जा रही प्राथमिक परीक्षा में वे परीक्षार्थी अपने साथ आधार कार्ड या दूसरे पहचान पत्र ला सकते हैं जिनके प्रवेश पत्र पर तस्वीर साफ नहीं है।
 
परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश में यूपीएससी ने कहा कि जिनके ई-प्रवेश पत्र पर खराब गुणवत्ता वाली तस्वीर है उनको आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र तथा हर सत्र के लिए एक एक पासपोर्ट साइज फोटो हलफनामे के साथ लाना होगा।
 
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यूपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यूपीएससी ने कहा कि परीक्षा केंद्र परिसर के भीतर मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, आईटी गजट और या कोई दूसरा संचार डिवाइस ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
 
आयोग ने कहा कि इन निर्देशों के किसी भी तरह के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है जिसमें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जाना शामिल है। परीक्षार्थियों से अपने साथ कीमती सामान या बैग नहीं लाने के लिए कहा गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

अगला लेख