UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें कब कौनसी परीक्षा?

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (20:23 IST)
Exam Calendar 2023: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC Exam Calendar 2023) ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा के कैलेंडर को जारी कर दिया है। 2023 में होने वाली अलग अलग भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए इच्छुक परीक्षार्थी इस कैलेंडर को देख सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार 28 मई 2023 को आईएफएस (Indian Forest Service) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2023 होगी। हालांकि आयोग ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार समय और तारीख में बदलाव किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में बैठना चाहते हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। पदों अ और परीक्षा से संबंधित और जानकारियां भी ले सकते हैं।  

 
कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Service Exam 2023)
सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 से किया जाएगा जो कि 5 दिनों तक चलेगी। भारतीय वन सेवा की मेन्स परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को होगा और संयुक्त भू वैज्ञानिक की मेन्स परीक्षा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। 
 
कब होगी एनडीए की परीक्षा (NDA Exam Datesheet) : एनडीए एनए -I 2023 की परीक्षा और सीडीएस- I का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। 
 
एनडीए II और सीडीएस II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 6 जून को आयोजित की जाएगी। सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को जारी होगा और 16 मई 2023 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

अगला लेख