यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ी खबर

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (19:21 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से संचालित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2017 में अगस्त की बजाय जून महीने में ही होगी। करीब तीन साल के अंतराल के बाद यूपीएससी जून में ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा लेगी।
यूपीएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014, 2015 और 2016 में प्रारंभिक परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की गई थी। अधिकारी ने बताया कि यह प्रारंभिक परीक्षा 2017 में जून महीने में ही ले ली जाएगी । परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को समय पर संपन्न करने के मकसद से यह फैसला किया गया है। साल 2013 में यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को आयोजित की थी।
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य शीर्ष सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए यूपीएससी तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार - वाली सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करती है। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हर साल लाखों परीक्षार्थी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होते हैं।  (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

NTA ने दावों का किया खंडन, NEET-UG पेपर लीक खबरों को बताया निराधार

Australian Visa के लिए अब मान्य हुआ TOEFL स्कोर, जानिए क्या है ये Test

कोचिंग नहीं जा सकेंगे 16 साल से कम के बच्चे, मध्‍य प्रदेश में जारी हुए आदेश

CBSE Board Result 2024 : जानिए कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

अगला लेख