यूपी : निकली कई बम्पर भर्तियां, सरकारी नौकरी के अवसर

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (10:40 IST)
उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8085 लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी थी।

लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास पीईटी 2021 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है। कुल 8085 वैकेंसी में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, ओबीसी के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं।

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो upsssc.gov.in पर जाकर 7 जनवरी 2022 से एप्लाई कर सकेंगे। फीस जमा कराने और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2022 है। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 है। इन पदों की लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष है।

राज्य सरकार के नियमों अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के नहीं हैं, उन्हें किसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। पद से संबंधित जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख