जैक कैलिस के सामने अंतिम टेस्ट में हैं ये चुनौतियां

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013 (11:58 IST)
क्रिकेट की दुनिया में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस का नाम ऑलटाइम बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक के तौर पर लिया जाता है। डरबन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व जैक कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर दिया। बॉक्सिंग टेस्ट (डरबन में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच) कैलिस का आखिरी टेस्ट मैच है ।

FILE
टेस्ट से दूर जाते-जाते कैलिस निश्चित ही कुछ रिकॉर्ड अपनी झोली में डालना चाहेंगे। रिकॉर्ड भी ऐसे जिनका पूर्व टेस्ट दिग्गजों से नाता रहा है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और 'द वॉल' के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड्स तोड़ने की लालसा कैलिस के मन में होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक शतक और 50 रन से अधिक की सर्वाधिक पारियों के तीन महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 1741 रन बनाए हैं। इस दौरान तेंदुलकर ने सात टेस्ट शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। यही नहीं, तेंदुलकर ने दोनों देशों के बल्लेबाजों में सर्वाधिक 12 बार 50 या इससे अधिक रन की पारियां (सात शतक और पांच अर्धशतक) खेली हैं।

दूसरी ओर कैलिस ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 1619 रन बनाए हैं। कालिस को तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए केवल 122 रन की जरुरत है। शतकों के मामले में कैलिस के नाम पर छह शतक दर्ज हैं, यानी एक शतक लगाते ही वह तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। कैलिस 11 बार 50 या इससे अधिक रन की पारियां (भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में) खेल चुके हैं, यहां भी सचिन से मात्र एक कदम पीछे।

रन बनाने में टॉप पर पहुंचने की चुनौत ी। अगले पन्ने पर।


आखिरी मैच में तोड़ पाएंगे द्रविड़ का रिकॉर्ड? अपने आखिरी टेस्ट मैच में कैलिस जरूर चाहेंगे कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे क्रम पर पहुंच जाएं। कालिस (13174 रन) अभी इस सूची में चौथे क्रम पर हैं। पहले क्रम पर भारत के सचिन तेंडुलकर (15921) हैं जबकि दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) हैं। तीसरा स्थान भारत के राहुल द्रविड़ (13288) के पास है।

लगाएंगे 100 टेस्ट छक्के? कैलिस इस सीरीज में टेस्ट मैचों में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। कैलिस ने अब तक 97 छक्के लगाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। भारत के वीरेंद्र सहवाग 91 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

T20I World Cup के लिए सुनील नारायण का इंतजार अब तक कर रही है वेस्टइंडीज