द्रविड़ को क्यों नहीं मिला संदेह का लाभ?

महेंद्रसिंह धोनी ने उठाए डीआरएस का सलाह

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2011 (10:46 IST)
भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने राहुल द्रविड़ को विवादास्पद तरीके से आउट दिए जाने के बाद डीआरएस की सटीकता पर सवाल उठाए। द्रविड़ को तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया था जबकि टेलीविजन रीप्ले से साफ लग रहा था कि गेंद उनके बल्ले से लगकर नहीं गई है।

धोनी ने कहा कि इस फैसले को लेकर कुछ बातें साफ थी। हॉट स्पाट में कोई निशान नहीं था। देखने पर भी नहीं लग रहा था कि गेंद बल्ले से लगी है और अंपायर ने भी नॉट आउट दिया था। इस तरह के मामलों में बल्लेबाज को संदेह का लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा कि मैं अब भी समझ नहीं पा रहा हूं कि उन्हें कैसे आउट दिया गया। क्या इसके लिए स्निकोमीटर की मदद ली गई? क्या स्निको के उपयोग की अनुमति है? क्या ऑडियो टेक्नीशियन की मदद ली गई? या तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। इस तरह के कई सवाल पूछे जा सकते हैं। बल्लेबाज को संदेह का लाभ क्यों नहीं दिया गया।

इसके अलावा धोनी भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या से भी चिंतित है। सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा इस सूची में जुड़ने वाले नए नाम हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में मैंने कहा था कि जो कुछ हुआ उसका हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन उसके बाद लगातार चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है।

तेंडुलकर की दाहिने पांव की अंगुलियों में जलन है तो रोहित शनिवार को भारतीय पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाएँ पांव की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है।

धोनी ने पुष्टि की कि टीम ने रोहित के स्थान पर नए खिलाड़ी को भेजने के लिए कहा है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूरी श्रृंखला में नहीं खेल पाएगा। उन्होंने कहा कि रोहित विशेषज्ञ चिकित्सक के पास जाएगा और यह तय है कि वह इस श्रृंखला में आगे नहीं खेल पाएगा। तेंडुलकर भी विशेषज्ञ के पास जाएंगे। उनकी चोट पुरानी है जो उबर गई है।

धोनी ने कहा कि इस श्रृंखला में काफी कुछ घटा है। अब यही (मैच रद्द) होना ही बचा था। उनके लिये 12 ओवर में 130 रन बनाना मुश्किल होता। यह मुश्किल लक्ष्य था क्योंकि हमने पहले सात ओवर में अच्छी गेंदबाजी की थी। भारतीय कप्तान ने 50 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाने के लिए अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। नई गेंद की चमक उतारना महत्वपूर्ण था। साल के इस समय में शुरू में वह स्विंग लेती है। हम अच्छी साझेदारियां चाहते थे। रहाणे के आउट होने के बाद पार्थिव ने सुनिश्चित किया कि वह कुछ भागीदारियां निभाएंगे जिससे निचले क्रम के बल्लेबाज तेजी से रन बना सकें। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारत के लिए PCB का प्रस्ताव, पाकिस्तान में खेलें और उसी दिन स्वदेश लौट जाएं

स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को हराकर न्यूजीलैंड महिला T20 World Cup फाइनल में

भारत बनाम न्यूजीलैंड : सरफराज की शतकीय पारी से भारत की शानदार वापसी

सरफराज खान का तूफानी शतक, ड्रेसिंग रूम से विराट-रोहित का रिएक्शन हुआ Viral

IND vs NZ : भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 231 रन बनाए