पहले टी-20 में इंग्लैंड की भारत पर 8 विकेट से जीत की यह है 10 बड़ी बातें

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (22:57 IST)
टेस्ट में जहां इंग्लैंड असहाय लग रही थी, टी-20 शुरु होते ही शक्तिशाली प्रतीत होने लगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरु हई भारत बनाम इंग्लैंड की टी-20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर टी-20 विश्वकप की तैयारियों की शुरुआत की। 
 
भारत इस मैच में शुरु से ही लय में नहीं लगा और लगातार विकेट गिराता चला गया जिससे इंग्लैंड को महज 125 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों की बदौलत यह लक्ष्य इंग्लैड ने आसानी से 2 विकेट खोकर सोलहवें ओवर में पा लिया। 
 
आइए देखते हैं इस टी-20 मैच की 10 बड़ी बातें।
 
1) विराट कोहली इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो बार शून्यू पर पहली बार आउट हुए।

 
2) यह भारतीय पिच पर लगातार दूसरी टी-20 सीरीज है जब भारत 0-1 से पीछे हुई। इससे पहले बांग्लादेश ने साल 2019 में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त ली थी।
 
3) श्रेयस अय्यर ने अपना सर्वाधिक टी-20 स्कोर 67 बनाया। इससे पहले उन्होंने भारत में ही खेले पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 62 रन बनाए थे।

 
4) शिखर धवन ने आज 12 गेंद खेलकर 4 रन बनाए। यह टी-20 करियर में उनकी अब तक की सबसे धीमी पारी है।
 
5) टी-20 में कप्तान विराट कोहली की कप्तान इयॉन मोर्गन के सामने यह तीसरी हार है।
 
6) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने टी-20 करियर की सबसे तेज (152 किमी प्रति घंटा) गेंद डाली।
 
7) भारत के दोनों ओपनर बोल्ड हुए, राहुल को आर्चर ने और धवन को वुड ने बोल्ड किया।
 
 
8) इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज भी पगबाधा आउट हुए, बटलर को चहल ने तो रॉय को सुंदर ने आउट किया।
 
9) भारत ने टी-20 मैचों में पॉवरप्ले (पहले 6 ओवर) में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया-  (22 रन, 3 विकेट खोकर)
 
10) युजवेंद्र चहल भारत की ओर से टी-20 में सर्वाधिक विकेट (60) लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 1 विकेट लेकर बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख