Hanuman Chalisa

गेंद से छेड़छाड़ पर डिविलियर्स ने दिया यह बयान

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (13:28 IST)
साउथंपटन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के ताजा विवाद के बाद कहा है कि उनकी टीम ने कुछ भी गलत नहीं किया।
 
दक्षिण अफ्रीका को मैच में 2 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी और मेहमान टीम उस समय मुश्किल में घिर गई, जब डिविलियर्स को लगता है कि उन्हें इंग्लैंड की पारी के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोपी बनाया जा सकता था।
 
पारी में 33वें ओवर के बाद लगा कि डिविलियर्स गेंद बदलवाना चाहते हैं लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया कि वे अंपायर क्रिस गैफेनी और रोब बैली से कह रहे थे कि उनकी टीम अवैध तरीके से गेंद की हालत बदलने के लिए जिम्मेदार नहीं है।
 
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसिस को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनकी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था और डिविलियर्स को लगा कि उनकी टीम पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि अंपायरों ने बाद में गेंद नहीं बदली, जो इस बात का सबूत है कि दक्षिण अफ्रीका ने कुछ गलत नहीं किया।
 
मैच के बाद जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगा कि उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा, डिविलियर्स ने कहा कि हां, ऐसा लगा तथा अंपायरों को लगा कि गेंद की हालत बदली गई है, उन्होंने इस तरह से बोला जिससे हमें लगा कि टीम के रूप में हम जिम्मेदार हैं।
 
डिविलियर्स ने कहा कि मैं इसे लेकर काफी निराश था लेकिन अब यह मामला खत्म हो गया है। कुछ नहीं हुआ, कोई जुर्माना नहीं लगा और ऐसा कुछ नहीं हुआ। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख